In Loving Memory of

Premvanti Sitaldas Jawahrani

Premvanti Sitaldas Jawahrani

प्रेम का सागर, ममता की मूरत, जलगाँव की माँ : प्रेमी

Prem Ka Sagar, Mamta Ki Muharat, Jalgaon Ki Maa : Premy

30 June 1949 27 April 2026

Sukhmani Sahib

0:00 0:00

वो दिल्ली की एक छोटी सी बच्ची थीं चार भाइयों और दो बहनों में से एक। बचपन खुशहाल था, लेकिन जिम्मेदारियाँ बहुत जल्दी आ गईं। बँटवारे के समय पाकिस्तान में एक बहन को खोना, और फिर सिर्फ 14 साल की उम्र में अपनी माँ को खो देना ज़िंदगी ने उन्हें बहुत जल्दी बड़ा बना दिया। अपने पिता को, जो समाज में बेहद सम्मानित और मजबूत व्यक्तित्व थे, देखते हुए उन्होंने चुपचाप उनके कदमों पर चलना शुरू किया और उन्हीं के मूल्यों को अपने जीवन का आधार बना लिया।

उनका विश्वास साफ था कोई काम सिर्फ पुरुषों के लिए नहीं होता, महिलाएँ भी हर जिम्मेदारी उतनी ही मजबूती से निभा सकती हैं। और उन्होंने इसे सिर्फ कहा नहीं, पूरी ज़िंदगी जीकर दिखाया। 16 साल की उम्र में शादी हुई, और कुछ ही समय बाद अपने पिता को खो दिया। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने न सिर्फ अपना घर, बल्कि मायका और ससुराल दोनों परिवारों की जिम्मेदारी संभाली। छोटे भाइयों को बसाया, तीन बच्चों को पाला, और घर गृहस्थी के बीच भी अपने पति का साथ देने के लिए साड़ियों का पिको-फॉल करना शुरू किया।

यहीं से एक सफर शुरू हुआ जंता क्लॉथ स्टोर का, जो आगे चलकर जंता शॉपी बना। कॉस्मेटिक्स और इम्पोर्टेड प्रोडक्ट्स तक इसका विस्तार हुआ। फिर उन्होंने अपना सपना भी पूरा किया ‘कंचन’ ब्यूटी पार्लर, जो जलगाँव का एक जाना माना और सफल नाम बना। अपनी मेहनत, ईश्वर की कृपा और परिवार के साथ से उन्होंने सिर्फ व्यवसाय नहीं, बल्कि ‘कंचन’ बंगला जैसा एक प्यारा घर भी बनाया।

उन्होंने कभी रुकना नहीं सीखा। एक सफल LIC एजेंट के रूप में भी उन्होंने नाम कमाया, ‘नारी शक्ति’ जैसे कई सम्मान और गोल्ड मेडल हासिल किए। लेकिन उनकी सबसे बड़ी सफलता उनका परिवार था। उन्होंने अपने बच्चों और हम सबमें वही संस्कार, वही ताकत और वही जड़ें दीं। उन्होंने हमें सिंधी भाषा सिखाई, हमारी परंपराओं और संस्कृति से जोड़े रखा, और हर पल हमें प्यार से भर दिया। पढ़ाई हो, गाड़ी चलाना हो, तैरना हो या जिंदगी जीना हर चीज उन्होंने हमें सिखाई।

उनकी लाल गाड़ी, उनकी पहचान थी और उनका दिल, उससे भी बड़ा। जो भी उनसे एक बार मिला, वो उनका हो गया।

आज वो हमारे बीच नहीं हैं, और ये खालीपन बहुत गहरा है। लेकिन उनके द्वारा जिया हुआ जीवन प्यार, ताकत, हिम्मत और अपनों के लिए समर्पण से भरा हमेशा हमारे साथ रहेगा।

हमारे लिए वो सिर्फ खास नहीं थीं वो हमारी माँ, मम्मा, दादीमा, हमारी गुड़िया… हमारी दुनिया थीं।

हम उन्हें हर दिन याद करेंगे, लेकिन उससे भी ज्यादा, हम उन्हें अपने हर काम में जिएंगे।

हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। हमेशा। और जो कुछ भी आपने हमें बनाया, उसके लिए हम दिल से आभारी हैं। भगवान आपको अपने चरणों में स्थान दें। 🤍

She was just a little girl from Delhi, one among four brothers and two sisters, with a childhood that turned into responsibility far too early. Losing a sister during the time of displacement from Pakistan, and then her mother at just 14, she grew up faster than she ever should have. Watching her father respected, strong, and admired she quietly chose to walk in his footsteps, carrying forward his values in everything she did.

She believed deeply that no role was limited by gender that a woman could do anything a man could and she didn't just believe it, she lived it. Married at 16 and soon after losing her father, she held together not just her own home, but both sides of the family. She got her younger brothers settled, raised three children, and still found ways to support her husband starting with something as humble as doing pico and fall for sarees amidst her daily responsibilities.

From there, she helped build what became a legacy Janta Cloth Store, which grew into Janta Shoppe, expanding into cosmetics and imported goods. She then created something of her own 'Kanchan' Beauty Parlour which became one of Jalgaon's most loved and successful places. With her hard work, faith, and the family's support, she built not just businesses, but a home 'Kanchan' bungalow filled with love and pride.

She never stopped. As a leading LIC agent, she achieved more success and earned recognition, including awards like Naari Shakti and a gold medal. But her true success was her family. She passed down her strength, values, and warmth to every generation. She made sure her grandchildren stayed connected to their roots, teaching them Sindhi, sharing traditions, and filling their lives with love. She was the one who taught, guided, and encouraged whether it was education, driving, swimming, or simply living with confidence.

She was known for her red car, her strong presence, and her even stronger heart. Anyone who met her, even once, felt her warmth.

Today, she leaves behind a silence that feels heavy, but also a life that feels incredibly full. Full of love, strength, resilience, and endless giving.

To us, she wasn't just extraordinary she was Maa, Mumma, Dadimaa, our Gudiya, our cutie… our everything.

We will miss her every single day. But more than that, we will carry her in everything we do.

We love you. Always. And we are forever grateful for the life you built for us. May you rest in peace, surrounded by the same love you gave so selflessly. 🤍

Om Shanti

ॐ शान्ति